अनूपपुर: जिलेभर में ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया
ईद-उल-अजहा का पर्व जिलेभर में धार्मिक आस्था और भाईचारे के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित कोतमा, बिजुरी, भालूमाड़ा और जैतहरी क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।