भरतपुर: अक्षय तृतीया पर पक्षी सेवा के पुण्य अभियान का शुभारंभ किया गया
अक्षय तृतीया पर पक्षी सेवा का पुण्य अभियानअक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सर्व समाज महासभा द्वारा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल की अध्यक्षता में सी ब्लॉक पार्क में परिंदे (पक्षियों के पानी के पात्र) टांगने का सेवा कार्य किया गया। भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल पक्षियों के लिए यह अभियान जीव सेवा और मानवता का प्रेरक उदाहरण बना।