तिर्वा: उमर्दा में सरकारी भूमि और पट्टे की जमीन पर निर्माण का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Tirwa, Kannauj | May 31, 2026 कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गसीमपुर गांव में सरकारी भूमि एवं पट्टे की जमीन पर कथित रूप से किए जा रहे निर्माण कार्य का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे शिकायतकर्ता द्वारा बनाकर साझा किए जाने की बात कही जा रही है।