पाली: अमर इंदिरानगर के लोगों ने हाई टेंशन लाइन के टावर लगाने के खिलाफ कलेक्टर को दिया ज्ञापन, महिलाएं भी रही साथ #jansamasya
शहर के अमर इंदिरा नगर में पिछले कई वर्षों से रहने वाले लोगों का आरोप है कि हाई टेंशन लाइन के टावर लगाने के लिए उनके बने पक्के मकानों को अतिक्रमण मानकर हटाने के प्रयास किया जा रहे हैं । जिसको लेकर इन लोगों में नाराजगी है । महिलाओं के साथ आए लोगों ने पूर्व पार्षद की उपस्थिति में जिला कलेक्टर पाली को ज्ञापन देकर मकान नहीं हटाने व टावर रोकने की मांग की है ।