कर्वी: मानिकपुर-प्रयागराज डाउन ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, आधार कार्ड से हुई पहचान
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह 6 बजे मानिकपुर-प्रयागराज डाउन रेलवे ट्रैक के 52 नंबर पुल के पास युवक का शव दो हिस्सों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड से मृतक की पहचान अमित कुमार बिंद निवासी संत रविदास नगर के रूप में हुई । शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है।