भाटपार रानी: भटनी के सिसवा गांव के पास रेलवे ट्रैक के समीप झाड़ियों में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
भटनी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के रहने वाले छोटेलाल गोड जो 18 जून की शाम 7:30 बजे बाजार के लिए निकले थे। इसके बाद में घर नहीं पहुंचे ।घर वाले लगातार उनकी तलाश में जुटे थे ।रविवार की सुबह 7:00 बजे कुछ महिलाएं रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियां की तरफ गई थी ।वहीं शव देख शोर मचाना शुरू की ,जहां लोग पहुंचे पुलिस को सूचना दी ।पुलिस ने शव की पहचान की।