भाटपार रानी: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बिना लाइसेंस के मीट बिक्री को लेकर भटनी समेत जिले में आठ स्थानों पर की छापेमारी
शुक्रवार की दोपहर 2:00 से लेकर 5:00 तक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने भटनी समेत जिले के आठ स्थानों पर एक साथ छापेमारी की ।जहां मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। जिसमें मुर्गा ,मछली, बकरे का मीट बेच रहे बिना लाइसेंस के दुकानदारों पर यह कार्रवाई की गई।