भाटपार रानी: मैंदनिया पुल के पास पुलिस ने बोलेरो से 25 पेटी अवैध शराब बरामद की, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
श्रीरामपुर थाने पुलिस को शनिवार की सूचना मिली कि अवैध शराब की बिहार के लिए तस्करी हो रही है ।पुलिस ने मैदानिया पुल के पास 3:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक चेकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान एक बोलेरो को रोक के चेक किया। तो उसमें 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब थी। वही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया । जो बिहार का रहने वाला था ।पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।