भाटपार रानी: सीसी रोड पर पानी पीने के लिए नल के पास गए अज्ञात मजदूर की करंट लगने से हुई मौत
शनिवार की दोपहर 12:00 बजे सीसी रोड पर पानी पीने के लिए एक मजदूर नल के पास गया था ।इसी दौरान उसकी करंट लग गयी। वहीं आसपास के लोगों ने उसको किसी तरह खींचा और देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।मजदूर की पहचान नहीं हो पाई तो चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया।