सिकंदरा पुलिस ने सोमवार 3 बजे के करीब अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए और दो चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में सिझौड़ी गांव तथा सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग स्थित पचमहुआ के पास छापेमारी की गई।