मेहनगर: तरवां थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में ट्रैक्टर-पिकअप चोरी गैंग के दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव तिराहा के समीप सोमवार की रात को पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल समेत दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर, पिकअप, तमंचा, कारतूस, 6 बोरी अनाज और नकदी बरामद किया । दोनों बदमाश गाजीपुर जिले के निवासी हैं ।