श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर में कारोबारी से ₹5 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 6, 2026
श्रीगंगानगर में कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी थी। सोमवार दोपहर 4 बजे मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ जारी है।