राजगढ़: MLA न्यांगली ने राजगढ में की जनसुनवाई, महिलाओं ने रोष में कहा- हमीरवास थाने तक जुलूस नहीं निकाला तो हमारा नाम बदल देना
Rajgarh, Churu | May 6, 2026 जल संकट को लेकर जनसुनवाई में लोगों ने जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 3-3 दिन तक पानी नहीं आता है। इस पर विधायक मनोज न्यांगली ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर पानी व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़े कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान लोगो ने पानी बिक्री व अवैध पेयजल कनेक्शन का मुद्दा उठाया।