जमुई: मनियड्डा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सब्जी ठेले में मारी टक्कर, तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 26, 2026 रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे मनियड्डा चौक के पास सड़क किनारे लगे सब्जी के ठेला में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे सब्जी बेच रहे दुकानदार एवं दो अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां तीनों घायलों का इलाज किया गया।