चूरू: चूरू में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Churu, Churu | Jul 6, 2026 चूरू। सदर थाना क्षेत्र में डीटीओ ऑफिस के सामने रविवार रात सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घायल को डीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सीकर के कांसली धोद निवासी बजरंगलाल जाट के रूप में हुई।