मुज़फ्फरनगर: सांसद व कैबिनेट मंत्री ने सुपर स्पेशलिटी ‘हैल्थ पैराडाइज’ का शुभारंभ किया, कहा- बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में ऐतिहासिक कदम
रुड़की रोड स्थित ‘हैल्थ पैराडाइज हॉस्पिटल’ का भव्य उद्घाटन रविवार को हुआ। सांसद चंदन सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं और 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। अब मरीजों को बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने खुशी जताई।