नवाबगंज: बाराबंकी हाईवे पर बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, चालक फरार
बाराबंकी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर दादरा चौराहे के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से सफदरगंज से बाराबंकी की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।