मोहनपुर देवघर बासुकीनाथ सड़क रिखिया थाना क्षेत्र के लेटवा गांव के समीप श्रद्धालु से भरा ऑटो पलटने से गाड़ी पर सवार श्रद्धालु की मौत हो गई वहीं कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए मृतक बिहार के बांका जिला अंतर्गत डुमरिया गांव निवासी 55 वर्ष सीताराम दास है। जिनके शव का शुक्रवार के दोपहर 12:00 पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।