बहराइच: बहराइच में ओवैसी के दौरे का हिंदू संगठनों ने किया विरोध, प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति न देने की मांग की, सौंपा ज्ञापन
बहराइच जिले में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का 14 जून को संभावित दौरा प्रस्तावित है। इस जानकारी के बाद हिंदू संगठनों ने उनके दौरे का विरोध करते हुए जिला प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है। जिसको लेकर एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा है।