कानपुर के घाटमपुर में एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। पतारा चौकी के धरमपुर बंबा के पास कानपुर-बांदा रेलवे लाइन पर बृहस्पतिवार शाम 5 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पतारा चौकी पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी गई है।