खजनी: सीकरीगंज इलाके के ढखवा में जमीनी विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ढखवां गांव में शनिवार देर रात जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान 26 वर्षीय पिंटू साहनी की कथित तौर पर लाठी-डंडों, ईंटों और लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।