अमरोहा: अमरोहा में शादी समारोह के दौरान बवाल, जमकर चले ईट-पत्थर, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | May 1, 2026 मामला अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र स्थित विमाया रिसोर्ट का है, जहां शादी समारोह के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। इसी बीच समारोह में आमना-सामना होने पर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए।