मखदुमपुर: पर्यटन थाना बराबर की पुलिस ने अपहृत युवती को किया बरामद
बराबर पर्यटन थाना की पुलिस ने दो माह पूर्व अपहृत हुए युवती को बरामद किया है। बुधवार के दिन 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष फूलचंद कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को युवती की मां ने थाने में आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वे लोग पूरे परिवार के साथ अपने किसी रिश्तेदार के शादी में गयी थी।