सहारनपुर: थाना चिलकाना क्षेत्र में दो अवैध शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार, 85 फ्रूटी देशी शराब बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चिलकाना पुलिस को शुक्रवार शाम 5:00 बजे बड़ी सफलता मिली है। मिशन शक्ति टीम ने सुल्तानपुर तिराहे के पास ईट भट्ठे से कविता पत्नी टीटू निवासी रघुनाथपुर उर्फ छोटी पठेड को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 40 फ्रूटी महबूबा मार्का देशी शराब बरामद हुई।