बरेली: बिजली विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 13 लाख डकार गए कर्मचारी, 3 साल बाद बारादरी में ठगी का खेल खुला
बरेली में बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना बारादरी में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संजयनगर निवासी राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ममेरे साढ़ू अतुल कुमार निवासी जोगीनवादा और उसके साथी विनय ने उनके बेटे को बिजली विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था