गोविंदगढ़: रामगढ़ में नृरसिंह मंदिर में एससी समाज की अहम बैठक, जागरूकता, शिक्षा और अम्बेडकर जयंती की तैयारियों पर मंथन
रामगढ़ कस्बे के रेलवे फाटक के पास स्थित बलाई भगवान नृरसिंह महाराज मंदिर में रविवार दोपहर 12 बजे समस्त एससी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रिटायर्ड मास्टर छगनलाल वर्मा ने की, जिसमें समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हुए। बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया