आगर: आगर शहर: 30 वर्षीय युवक ने खाया जहर, जिला अस्पताल में भर्ती
आगर शहर के रहने वाले 30 वर्षीय युवक रामबाबू ने किसी कारणवश् शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे जहर का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे भर्ती किया है। युवक ने किन कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, यह फिलहाल जांच का विषय है।