मेहदावल: संतकबीरनगर में केंद्र-राज्य टीम का संयुक्त सर्वे, मक्के की फसल में सैनिक कीट पर नजर
संत कबीर नगर जनपद में मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले सैनिक कीट (स्पोडोपटेरा फ्रूगीपरडा) के प्रभाव का आकलन करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक सर्वेक्षण किया गया। यह सर्वे भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, गोरखपुर तथा राज्य कृषि रक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में