मिर्ज़ापुर: पडरी इलाके में बिजली विभाग द्वारा 48 घंटे में आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन न पूरा होने पर ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन
पडरी इलाके में भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। बिजली विभाग द्वारा 48 घंटे में आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन पूरा न होने पर। ग्रामीणों ने शनिवार की रात 8:00 बजे। पड़री थाने के सामने चक्का जाम कर दिया और प्रदर्शन किया है। उन्होंने विभाग पर भेदभाव का आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व सचिन पटेल। राजू। श्याम सुंदर। और मोनू दुबे ने किया है।