शामली: शामली में आम के बाग में बैठकर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे आरोपी को पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 1, 2026 शुक्रवार की शाम 5 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के सरवरपीर इलाके में स्थित एक आम के बाग में छापेमारी की। छोपमारी के दौरान बाग में बैठकर सट्टे की खाईबाडी के आरोप में कांधला के गांव गढ़ीश्याम निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 570 रूपए की नकदी व सट्टा लगाने की वस्तुएं बरामद हुई हैं।