होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: जय स्तंभ चौक पर शॉर्ट सर्किट से कोल्ड ड्रिंक की दुकान जली, ₹5 लाख का नुकसान
जय स्तंभ चौक स्थित एक कोल्ड ड्रिंक दुकान में सोमवार तड़के करीब 4 बजे आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।दुकानदार की माने तो 5 लाख का नुकसान हुआ।