बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रथम चरण में 6 नवंबर गुरुवार को मतदान समाप्त हो गया। तमाम पुलिस पदाधिकारी दंडाधिकारी व अन्य अधिकारी अलग-अलग जगह चुनाव मतदान केंद्र पर सक्रियता के साथ नजर आए। अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर मतदाताओं में भी काफी ऊर्जा देखी गई। गुरुवार को अहले सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्र पर मतों का प्रयोग करने के उद्देश्य से भीड़ लगी रही।