देहरादून: पटेल नगर थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट में किया पेश, भेजा गया जेल
देहरादून की पटेलनगर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी अमरपाल को कोर्ट में पेश किया है।पकड़े गए आरोपी ने शराब के नशे में मामूली विवाद के चलते अपने ही चाचा त्रिवेन्द्र सिंह को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया की घटना 28 मई की है और तहरीर के आधार पर पटेलनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था।