परसिया: चांदामेटा के पंकज स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होंगे विवाह, SDM ने बनाई रूपरेखा
जनपद पंचायत परासिया के सभाकक्ष में गुरुवार को चार बजे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के विवाह समारोह के आयोजन की रूपरेखा तय करने बैठक आयोजित की गई। विधायक सोहन बाल्मिक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बार कन्यादान योजना के विवाह चांदामेटा पंकज स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इस बार विवाह की संख्या सीमित कर दी गई है । SDM ने आयोजन की रूपरेखा बनाई।