बूंदी: सिलोर में विद्युत विभाग के लापरवाही से 11केवी पर काम कर रहे संविदाकर्मी की हुई मौत परिजनों ने किया हंगामा व प्रदर्शन
Bundi, Bundi | Jun 9, 2024 शनिवार दोपहर सिलोर गांव में 11 केवी लाइन में शटडाउन लेकर काम कर रहे संविदा कर्मी की विद्युत विभाग की लापरवाही से अचानक विद्युत लाइन शुरू कर देने से करंट की चपेट में आने से इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसको लेकर परिवार के लोगों व ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा दोष के खिलाफ कार्रवाई व उचित आर्थिक सहायता की मांग की।