बूंदी: शहर की लंका गेट रोड पर धीमी गति से बनरहे नाले निर्माण से व्यापारी सहित आमजन हुए परेशान
Bundi, Bundi | Jun 9, 2024 शहर की लंका गेट रोड पर 6 महीने से नाला का निर्माण किया जा रहा है जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। नाले में मिट्टी जाने से उसका गंदा पानी रोड पर आ चुका है जिससे कई जगह कीचड़ फैल गया है। जिला प्रशासन को वार्ड वासी सहित कई बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। कीचड़ रोड पर होने से कई बार आप अप्रिय घटनाएं घटित हो चुकी है।