केरसई: केरसई प्रखंड मुख्यालय में डीसी के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन, लोगों की समस्याएँ सुनी गईं
Kersai, Simdega | Oct 14, 2025 केरसई प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को 11:00 बजे डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों ने आवेदन के आधार पर अपनी समस्याओं को रखा ।जहां पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आवेदनों को पढ़ने के बाद संबंधित विभाग को निष्पादन के निर्देश दिए।