डुमरांव: डुमरांव में कूड़ा प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम, ट्रेमेल मशीन से होगा रोजाना 10 टन कचरे का निस्तारण, काम हुआ शुरू
Dumraon, Buxar | Jul 2, 2026 डुमरांव के नया भोजपुर में कूड़ा निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यहां ट्रेमेल मशीन का उपयोग प्रारंभ कर दिया गया है। यह वीडियो गुरुवार की सुबह 11 बजे का है। इस आधुनिक तकनीक के जरिए प्रतिदिन लगभग 10 टन कचरे के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।