कन्नौज: सदर तहसील में विधायक व राज्यमंत्री असीम अरुण की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 139 शिकायतें मिलीं
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मंत्री असीम अरुण ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गहनता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को को निर्देश दिए कि शिकायतों को त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण समय से करें फरियादियों को किसी प्रकार से निराश नहीं होना चाहिए मंत्री असीम अरुण की मौजूदगी में कुल 139 शिकायतें मिली जिसमे 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।