बालाघाट: शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने की फेसिंग, भाजपा पर साधा निशाना, कहा- नारी सम्मान सिर्फ कागजों में
बालाघाट शहर के वार्ड क्रमांक 25 में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने ठेकेदार को दुकान में शराब की पेटियां रखने से रोक दिया और दुकान के सामने फेसिंग भी कर दी। महिलाओं का कहना है कि वे रात में भी वहीं डटी रहती हैं, इसलिए जानवरों से बचाव के लिए यह व्यवस्था की गई है। विरोध स्थल पर महिलाएं भजन