Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad
angad2336
No video available
8
2
भरतपुर: महाराजा सूरजमल मूर्ति अपमान, आन्दोलन की तैयारी जोरों पर,7 दिन के अल्टीमेटम तीसरा दिन,आठवें दिन खेला होगा ,जनसंपर्क तेज
Bharatpur, Bharatpur
| Feb 2, 2022
#protest
MORE NEWS
#इस_दर्दनाक_हादसे_का_जिम्मेदार_कौन? भरतपुर। डीग जिले के सीकरी इलाके में मील का मदरसा के सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आने से एक बड़ा हादसा हो गया। टैंक में मलबे की सफाई करने उतरी छात्राओं को बचाने के चक्कर में एक के बाद एक कई छात्राएं और एक युवक अंदर चले गए, जिससे दम घुटने से हरियाणा निवासी 17 वर्षीय छात्रा रोहिल की मौत हो गई, जबकि 12 छात्राएं और एक युवक बेहोश हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अलवर के अस्पताल भेजा गया है। डीग कलक्टर मयंक मनीष ने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए अलवर कलक्टर अर्तिका शुक्ला से फोन पर बात की है।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 17, 2026
#इन_महिलाओं_की_तो_सुनलो_सरकार! भरतपुर। रूपवास क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को उपखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने मांग की है कि उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए और उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा प्रत्येक माह मानदेय का समय पर भुगतान, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि व पेंशन लाभ, चिकित्सा सुविधा एवं स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग रखी कि उनसे विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्य न कराए जाएं और केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर भारती, रजनी, नीरु कुमारी, कल्पना, मधु, फूलवती, मिथलेश, जानकी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थीं।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 17, 2026
#मदरसा_में_बहुत_बड़ा_हादसा_हुआ.. भरतपुर। डीग जिले के सीकरी इलाके के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के मील का मदरसा में शुक्रवार शाम सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से बड़ा हादसा हो गया। टैंक में सफाई के लिए उतरी छात्राओं को बचाने के प्रयास में एक के बाद एक छात्राएं अंदर जाती चली गईं और दम घुटने से बेहोश हो गईं। इस हादसे में हरियाणा के सांगरस निवासी 17 वर्षीय छात्रा रोहिल पुत्री अब्दुल रहीम की मौत हो गई, जबकि 12 छात्राएं और एक युवक अचेत हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार मदरसा परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक की एक पट्टी कुछ दिन पहले टूट गई थी। इसके बाद टैंक की मशीनों से सफाई कराई गई थी, लेकिन एक हिस्से में थोड़ा मलबा रह गया था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे कुछ छात्राओं ने स्वयं ही शेष मलबा साफ करने की बात कही और टैंक में उतर गईं। अंदर मौजूद जहरीली गैस के प्रभाव से वे बेहोश हो गईं। बताया गया कि पहली छात्राओं को बचाने के लिए अन्य छात्राएं भी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के एक-एक कर टैंक में उतरती चली गईं। इसी दौरान सभी जहरीली गैस की चपेट में आ गईं। छात्राओं को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश निवासी तारिफ पुत्र महबूब भी टैंक में उतरा, लेकिन वह भी बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। बेहोश हुई छात्राओं को अलवर में उपचार के लिए ले जाया गया है। डीग कलेक्टर मयंक मनीष ने बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अलवर कलेक्टर अर्तिका शुक्ला से फोन पर बातचीत की है। बताया गया है कि मील का मदरसा में करीब 3500 विद्यार्थी तालीम लेते हैं, जिनमें 1500 छात्राएं और करीब 2000 छात्र हैं। पुलिस ने मृत छात्रा के शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 17, 2026
#दबोचे_गए_आदरणीय_पटवारी_जी.. भरतपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जोधपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 75,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी अंकुश बाघेला पोपावास पटवार मंडल में तैनात है और उसके पास बम्बोर का अतिरिक्त प्रभार भी है। उसने जोलियाली स्थित कृषि भूमि की दुकानों का म्यूटेशन दर्ज करने के एवज में प्रति दुकान 5,000 के हिसाब से कुल 1,00,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। परिवादी पिछले साल से म्यूटेशन के लिए पटवारी के चक्कर काट रहा था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की स्पेशल यूनिट ने जाल बिछाया। शुक्रवार शाम को आरोपी पटवारी परिवादी की कार में हेलमेट लेकर बैठा और रिश्वत की रकम हेलमेट के अंदर रखवा ली। जैसे ही रकम रखी गई, एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद एसीबी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके आवास और अन्य ठिकानों की जांच कर रही है।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 17, 2026
#डीग_एसपी_की_ग्राउंड_जीरो_पर_गश्त भरतपुर। डीग जिले में कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीग शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च डीग जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में और उप अधीक्षक डीग सीताराम बैरवा सहित भारी पुलिस जाब्ते के साथ आयोजित किया गया। इस पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना और स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों व महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करना था। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर उनसे अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु को देखते ही तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को सूचित करें। डीग पुलिस ने आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए साफ चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों में भय व आमजन में विश्वास बनाए रखने के लिए यह पैदल गश्त आगे भी समय-समय पर जारी रहेगी।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 17, 2026
2