शिवपुरी: अमोलपठा के मंझरा बासखेरे में आंधी-तूफान से पक्का मकान गिरा, लाखों का नुकसान, परिवार बाल-बाल बचा
शिवपुरी जिले के अमोलपठा क्षेत्र के मंझरा बासखेरे गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे तेज आंधी-तूफान के चलते एक पक्का मकान अचानक धराशाई हो गया। हादसे में पीड़ित पिंटू परमार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार रविवार शाम हल्की बारिश के साथ तेज तूफान आया था।