शिवपुरी नगर: पुलिस विभाग ने खोया एक अनुभवी चेहरा; कोलारस SI लकड़ा का उपचार के दौरान निधन
शिवपुरी जिले के कोलारस थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) क्लेस्तुस लकड़ा का सोमवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना से पुलिस विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर एसआई क्लेस्तुस लकड़ा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।