मैहर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज अभियान की शुरुआत पर सिविल अस्पताल परिसर मे विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने रक्तदान की शपथ दिलाई। और ब्लड बैंक वार्ड में आयोजित रक्तदान शिविर में शहर के युवा मातृशक्ति स्वयंसेविक संगठन और जिले के पुलिस प्रशासन प्रमुख सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान करते हुए। सेवा के संकल्प का परिचय दिया। रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों को विषम परिस्थितियों के दौरान समय पर खून उपलब्ध हो सके और मानव जीवन को सुरक्षित किया जा सके। यही मानव सेवा के आधार पर रक्तदान महादान की मूल परिभाषा को दर्शाता है। इस दौरान मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, जिला कलेक्टर विदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर रोशन राय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यभान पटेल, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, एवं चिकित्सालय के संबंधित डॉक्टरों की टीम और नर्सिंग स्टाफ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Majhgawan, Satna | Sep 17, 2026