शाजापुर: घर पर बैठने की बात पर विवाद, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी
शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पनवाड़ी में घर पर खाली बैठे रहने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी सलमान पिता रईश खान उम्र 18 साल निवासी इंद्रा कॉलोनी पनवाड़ी ने फरियादी और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।सुनेरा थाने से गुरुवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना 1 अप्रैल सुबह करीब 7 बजे की है।