धामपुर: नहटौर ब्लॉक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव की स्थिति से मरीज परेशान, पिलखन का पेड़ टूटकर गिरा
गुरूवार की अपराह्न करीब तीन बजे तक नहटौर में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश का सबसे अधिक असर नहटौर ब्लॉक परिसर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर पड़ा, जहां जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पूरा परिसर तालाब में तब्दील हो गया। इसी दौरान, स्वास्थ्य केंद्र के कार्यालय के बाहर लगा एक विशाल पिलखन का पेड़ भी जड़ से उखड़कर गिर गया।