कोडरमा: वस्त्र एवं पुस्तक दान अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त ऋतुराज ने कहा- सामाजिक भागीदारी से ज़रूरतमंदों तक पहुँचेगी मदद
झुमरी तिलैया स्थित चिल्ड्रन पार्क से उपायुक्त श्री ऋतुराज एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्री रमेश हर्षधर द्वारा हरी झंडी दिखाकर अभियान वाहनों को रवाना किया गया। इस अभियान के तहत नगर परिषद के सभी वार्डों में वाहन घूम-घूम कर लोगों से पुराने एवं नए कपड़े तथा पुस्तकें संग्रहित करेंगे, जिन्हें बाद में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया जाएगा।