कोंडागांव: सहकारिता सप्ताह पर जुगानी कलार में लहराया सहकारी ध्वज, किसानों ने दिखाई एकजुटता
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जुगानी कलार में सहकारिता सप्ताह के अवसर पर सहकारी ध्वज फहराकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जुगानी कलार, सिरपुर और सोडमा पंचायतों के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही लेम्प्स के कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।