मुंगेर: मुफस्सिल थाना पुलिस ने सदर ब्लॉक के पास से पिस्टल व मैगजीन के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार: अपर थाना अध्यक्ष
Munger, Munger | Jan 19, 2024 मुफस्सिल थाना को गुप्त सूचना मिली की सदर ब्लॉक के पास अवैध हथियार की खरीद बिक्री की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुबारक चक के रहने वाले शमसाद के पास से एक देसी पिस्टल, एक अर्ध निर्मित पिस्टल, तीन मैगजीन, एक बैरल, दो बट प्लेट बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।