मुंगेर: कोतवाली थाना पुलिस ने केनरा बैंक के पास से विदेशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Munger, Munger | Jan 19, 2024 कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्तियों द्वारा बड़ी बाजार केनरा बैंक के पास अवैध शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों पकड़ा गया।